सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Heart touching poem

वह कहता था, वह सुनती थी, जारी था एक खेल कहने-सुनने का। खेल में थी दो पर्चियाँ। एक में लिखा था *‘कहो’*, एक में लिखा था *‘सुनो’*। अब यह नियति थी या महज़ संयोग? उसके हाथ लगती रही वही पर्ची जिस पर लिखा था *‘सुनो’*। वह सुनती रही। उसने सुने आदेश। उसने सुने उपदेश। बन्दिशें उसके लिए थीं। उसके लिए थीं वर्जनाएँ। वह जानती थी, ‘कहना-सुनना’ नहीं हैं केवल क्रियाएं। राजा ने कहा, ‘ज़हर पियो’ *वह मीरा हो गई।* ऋषि ने कहा, ‘पत्थर बनो’ *वह अहिल्या हो गई।* प्रभु ने कहा, ‘निकल जाओ’ *वह सीता हो गई।* चिता से निकली चीख, किन्हीं कानों ने नहीं सुनी। *वह सती हो गई।* घुटती रही उसकी फरियाद, अटके रहे शब्द, सिले रहे होंठ, रुन्धा रहा गला। उसके हाथ *कभी नहीं लगी वह पर्ची,* जिस पर लिखा था, *‘कहो’*।

कहना ज़रूर...

*............कहना  ज़रूर.............* कभी  जो आये मन में  कोई  बात   उसे  कहना  ज़रूर न करना  वक्त  का इंतज़ार न होना  मगरूर । जब  पिता  का किया  कुछ दिल को  छू जाये तो जाकर  गले उनके लगना  ज़रूर। कभी  जो आये मन में  कोई  बात   उसे  कहना  ज़रूर बनाये जब  माँ  कुछ तुम्हारे मन का कांपते हाथों  को चूम लेना ज़रूर। कभी  जो आये मन में  कोई  बात   उसे  कहना  ज़रूर जब अस्त व्यस्त  होके  बीबी भूल कर  खुद को घर  संवारती नज़र  आये तो धीरे  से उसके कानों में "बहुत  खूबसूरत  हो "कहना ज़रूर कभी  जो आये मन में  कोई  बात   उसे  कहना  ज़रूर आये जूझ  कर दुनिया  से हमसफर जब भी सुकून  भरे कुछ  पल साथ गुजारना  ज़रूर । कभी  जो आये मन में  कोई  बात   उसे  कहना  ज़रूर ब...

Unity of diversity

Happy Magh Bihu (Assam & NE) Happy Makara Sankranti (AP , Karnataka, Goa, Maharashtra) Happy Pongal (TN & Pondicherry) Happy Lohri (Punjab & Haryana) Sakraat & Makraat (Bihar, UP, Uttarakhand) Happy Uttarayan (Gujarat, Diu, Daman) Happy Suggi (Karnataka) Happy Magh Saaji.  (HP) Happy Ghughuti.   (Kumaon) Happy Makara Chaula* (Odhisha) Happy Kicheri (Poorvanchal East UP) Happy Pousha Sankranti (Bengal & NE) Happy Shishur Sankraat (Kashmir ) Happy Makara Vilakku* (Kerala) Happy Maaghe Sankrant (Nepal) Happy Tirmoori (Sindh Pakistan) Happy Songkran.  (Thailand) Happy Pi Ms Lao.  (Laos) Happy Thingyan. (Myanmar) Happy Mohan Songkran (Cambodia) Unity in Diversity ........ .