*............कहना ज़रूर.............* कभी जो आये मन में कोई बात उसे कहना ज़रूर न करना वक्त का इंतज़ार न होना मगरूर । जब पिता का किया कुछ दिल को छू जाये तो जाकर गले उनके लगना ज़रूर। कभी जो आये मन में कोई बात उसे कहना ज़रूर बनाये जब माँ कुछ तुम्हारे मन का कांपते हाथों को चूम लेना ज़रूर। कभी जो आये मन में कोई बात उसे कहना ज़रूर जब अस्त व्यस्त होके बीबी भूल कर खुद को घर संवारती नज़र आये तो धीरे से उसके कानों में "बहुत खूबसूरत हो "कहना ज़रूर कभी जो आये मन में कोई बात उसे कहना ज़रूर आये जूझ कर दुनिया से हमसफर जब भी सुकून भरे कुछ पल साथ गुजारना ज़रूर । कभी जो आये मन में कोई बात उसे कहना ज़रूर ब...
Hi, Here i'm writing some interesting and informative paragraph. Hindi kavita or sometimes singing songs.....