सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अच्छी आदतों से लक्ष्य प्राप्ति -

 समय के साथ साथ इंसान को अपनी आदते भी बदल देनी चाहिए। 

रोज़ सुबह पैदल चलने की आदत अच्छी है। इससे मूड अच्छा होगा। 

हमेशा एक्टिव बने रहे ,कार्य के बीच थोड़ी थोड़ी देर बाद ज़रा इधर उधर घुमा करे। ठण्ड के दिनों मे घर पर ही जॉगिंग ,एक्सरसाइज ,योग करे। कभी शांत मन से बैठ कर आत्म विश्लेषण करे। 

अगर आप गाड़ी से कहीं जा रहे हो तो गाड़ी को दूर जाकर पार्क करे। 

रोज़ नहाने के पहले अपने बॉडी को स्ट्रेच करे। दोस्तों के साथ घूमे ,हसीं मज़ाक करे,जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। अपनी सोच पॉजिटिव रखे। 

आपको अपने सोचने के तरीके को बदलना होगा। समस्या पर ध्यान न देकर उसके सलूशन पर ध्यान दे। 

माइंड गेम्स खेले , बड़े सपने देखे। रोज़ प्राणायाम कम या अधिक समय के लिए करे। दुनिया को खुली नज़र से देखे। 

हम जो खाएंगे वही महसूस करते है। इसलिए सही चीज़े खाये। जवान,सुन्दर और चुस्त दुरुस्त  रहने के लिए ६ चीज़े अपने भोजन मे शामिल करे  - आवला , दही ,पपीता ,मूंगफली,संतरा और गाय का देसी घी। 

दुखो का सामना करे। जब आपको सफलता मिली थी ,तब के बारे मे सोचे। 

अपने बेकार की चीज़ो को खतम करे ,काम न आने वाली चीज़ो को हटा दे। एक प्लान या उद्देश्य को सेट करे। काम मे शिकायत न करे। 

सुबह जल्दी उठे।  इससे नए काम को करने का मौका मिलेगा। आरामदायक डेस्क मे लम्बे समय तक काम किया जा सकता है। कभी कभी न कहने से न चुके। 

रोज़ अपने प्लान पर काम करे। कभी बाहर जा कर बैठे।  फूलो की खुशबु ले ,पक्षियों की आवाज़ सुने। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुभवों का सागर: जब बुजुर्ग साझा करें अपनी बातें

  "आजकल के डिजिटल समूहों में, जब बड़े-बुजुर्ग 'गुड मॉर्निंग' जैसे संदेश भेजते हैं, तो अक्सर उन्हें मना किया जाता है। पर क्या यह सचमुच कोई बुरी बात है? उनकी ज़िंदगी के अनुभवों, उनके विचारों को सुनने वाला उनके पास कोई नहीं होता। ऐसे में, जब वे अपनी बातें समूह में साझा करते हैं, तो इसमें हर्ज ही क्या है? यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि उनके अकेलेपन को दूर करने और समाज से जुड़े रहने का एक छोटा सा प्रयास होता है। हमें उनके इस प्रयास को समझना चाहिए और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर देना चाहिए, क्योंकि उनके पास ज्ञान और अनुभव का खजाना है जो अक्सर अनसुना रह जाता है।"

“आई थी बिटिया, छोड़ गई खुशबू”

  कविता आज बहुत दिनों बाद मेरी बेटी घर आई, अपनी नन्ही परी को संग लिए खुशियों की रौशनी छा गई। समझ न आया क्या खिलाऊँ, कहाँ बिठाऊँ उस लाड़ली को, आँखों में बसती मुस्कान उसकी भर गई मन की हर खाली कोठरी को। कुछ बातें मैंने कीं, कुछ सवाल उसने पूछे, हँसी, यादें, अपनापन सब लम्हों में घुलते चले गए। पल भर में समय फिसल गया, वो आई… और चली भी गई, आँगन सूना रह गया फिर पर दिल में मिठास छोड़ गई।

प्रकृति ने भी क्या अजीब खेल खेला -

 प्रकृति ने भी क्या अजीब खेल खेला - जो न देते थे जवाब उनके सलाम आने लगे... वक्त बदला तो मेरे नीम पर आम आने लगे.... यह सिर्फ कहने के लिए ही नहीं है। कोविद के समय वातावरण और पेड़ पोधो मे बदलाव देखने को मिला। मेरे बालकनी गार्डन के गमले मे आम के पौधे मे दिसंबर की कड़ाके की ठण्ड मे आम निकलते हुए देख कर आश्चर्य मे पड़ गई। प्रकृति ने भी क्या नया रूप दिखाया।  वाह