सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सफलता के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट

 पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर काम करने के लिए यह रहें कुछ टिप्स:

  1. कम्युनिकेशन स्किल सुधारें: लोगों से बात करते समय उनकी तरफ़ देखें, उनकी बात ध्यान से सुनें, और इसका ध्यान रखें की    आपकी बातों से उनको बुरा ना लगें।
  2. बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें: बैठते, चलते और लोगों से बात करते समय प्रोफेशनल और सम्मानपूर्वक तरीक़े से पेश आएँ।
  3. ग्रूमिंग और कपड़ों पर ध्यान दें: ऑफ़िस जाते समय या मीटिंग में साफ़-सुथरे और प्रेस किए हुए कपड़े पहनें और ग्रूमिंग पर समय बिताएँ।
  4. अपना व्यवहार सुधारें: आपसे जूनियर हो या सीनियर, छोटा हो या बड़ा, सभी लोगों के साथ अच्छा बर्ताव रखें। अपने सुनने की क्षमता पर काम करें और आदरकारी तरीक़े से पेश आएँ।

जीवन में सफल होने के लिए ऐसे तो कई सूत्र हैं लेकिन आप अगर कुछ छोटी बातों पर कार्य करना शुरू करें, आपकी सफलता निश्चित है|

क्या हैं ये सूत्र?

1. एक अच्छे श्रोता बनें और सामने वाले व्यक्ति को अपनी बात कहने का पूरा मौका दें। उन्हें रोके या टोकें नहीं। जब वो अपने भाव व्यक्त करेंगे और आप सिर्फ सुनेंगे, आप पाएंगे की उनका आत्मविश्वास और आपका संयम, दोनों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

2. एक अच्छे वक्ता भी बनें और अपनी बात सामने रखने में विश्वास रखें। यदि आप कम लोगों के बीच अपने विचार रख पाते हैं तो वहीं से अपने वक्ता बनने की आधारशिला रखें। आप पाएंगे की अपनी बात सामने रखने से आप हल्का महसूस करेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन के दूसरे पहलुओं पर भी पड़ेगा।

3. एक कदम से मीलों की दूरी पूरा करने पर विश्वास रखें। कुछ भी नया शुरू करते समय बस मान लें की इस कार्य और प्रतिभा को निखारने में मुझे समय लगने वाला है और मैं धीरे ही सही, आगे बढता रहूँगा और नकारात्मक विचारों को खुदपर हावी ना होने के तरीके खोजूंगा।

4. एक सफलता पाने से पहले असफ़लताओं का सामना करना सीखें| एक वेब सीरीज पंचायत में ऐसा लिखा हुआ पाया गया है की "ठोकर लगती है तो दर्द होता है, मनुष्य तभी सीख पाता है. अपने अनुभव से सीखें और आगे बढ़ते रहें | 

5. चिंतन (Introspection ) करें और चिंता (Worry ) से बचें। बीते हुए पल और आने वाले कल के बीच अपने वर्तमान (present ) से समझौता ना करें। यदि किसी दिन आप थका महसूस करें, अपने शरीर और मन को आराम दें और आप पाएंगे की आपकी रचनात्मकता (Creativity ) और कार्यक्षमता (productivity) दोनों बढ़ रहे हैं| 

आपके लिए एक सफल जीवन क्या है और आप किन नापदण्डों से खुद को सफल मानते हैं? आइए कमेंट्स पर चर्चा करें। आशा करता हूँ चाय पर चर्चा आप रोजाना करते ही होंगे 😛 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nature: The Key to Good Health and Happiness 🌿

 I am a nature lover, and I truly believe that staying close to nature is very important for a healthy life. Greenery, fresh air, and pleasant weather have a soothing effect on both the body and mind.  Especially in a city like Delhi, where the summer heat can become extremely intense, spending time in parks or green surroundings brings a sense of relief and freshness. Nature helps reduce stress, improves our mood, and fills us with positive energy. When we stay close to nature, our health improves, and both our body and mind feel happy, calm, and refreshed.

अनुभवों का सागर: जब बुजुर्ग साझा करें अपनी बातें

  "आजकल के डिजिटल समूहों में, जब बड़े-बुजुर्ग 'गुड मॉर्निंग' जैसे संदेश भेजते हैं, तो अक्सर उन्हें मना किया जाता है। पर क्या यह सचमुच कोई बुरी बात है? उनकी ज़िंदगी के अनुभवों, उनके विचारों को सुनने वाला उनके पास कोई नहीं होता। ऐसे में, जब वे अपनी बातें समूह में साझा करते हैं, तो इसमें हर्ज ही क्या है? यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि उनके अकेलेपन को दूर करने और समाज से जुड़े रहने का एक छोटा सा प्रयास होता है। हमें उनके इस प्रयास को समझना चाहिए और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर देना चाहिए, क्योंकि उनके पास ज्ञान और अनुभव का खजाना है जो अक्सर अनसुना रह जाता है।"

“आई थी बिटिया, छोड़ गई खुशबू”

  कविता आज बहुत दिनों बाद मेरी बेटी घर आई, अपनी नन्ही परी को संग लिए खुशियों की रौशनी छा गई। समझ न आया क्या खिलाऊँ, कहाँ बिठाऊँ उस लाड़ली को, आँखों में बसती मुस्कान उसकी भर गई मन की हर खाली कोठरी को। कुछ बातें मैंने कीं, कुछ सवाल उसने पूछे, हँसी, यादें, अपनापन सब लम्हों में घुलते चले गए। पल भर में समय फिसल गया, वो आई… और चली भी गई, आँगन सूना रह गया फिर पर दिल में मिठास छोड़ गई।