सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Be careful

जब कभी कोई गलती से आपके खाते में कोई पैसे जमा कर देता है तो उसे सबसे पहले बैंक में इसकी शिकायत करनी होती है जो उस पैसे को वापिस कर सकता है ना कि आप जिसके खाते में वो पैसे जमा हुए है!!

इस सम्बंध में आपको यह संदेश पढ़ना चाहिए जो मुझे कल मेरे मोबाइल पर मिला था!

इसमे लिखा था कि आपके खाते में ₹ 82000 जमा हुए है, मैं समझ नही पा रहा था कि किसने जमा किये है, केवल एक रेफरेंस नं J002 आया था।

उसके बाद दोपहर को "रेवेन्यू विभाग" से एक फोन आया जिसमे बताया गया कि गलती से आपके खाते में वैट रिटर्न के ₹82000 जमा हो गए है जिसका रेफेरेंस नं J002 और जिसे मुझको उन्हें वापिस करना होगा। जिसके लिए उन्होंने मुझे एक आधिकारिक सा दिखने वाला पत्र भी फैक्स द्वारा भेज जिसमे यह भुगतान TLB Towers के बैंक खाते की डिटेल के विवरण सहित प्रेषित पत्र द्वारा उक्त खाते में जमा करने की कहा गया था।
अगले दिन मैं उस पैसे को वापिस करने के लिए बैंक गया, लेकिन पैसे वापिस करने से पहले अपने खाते की स्टेटमेंट लेने का फैसला किया।

मैंने देखा कि ₹ 82000 मेरे खाते में जमा हुए है लेकिन अभी "uncleared".
है। मुझे इस बात की शंका हुई कि कहीं कोई गड़बड़ है और मैंने उस पैसे को वापिस नही करते हुए कुछ इंतज़ार करने का फैसला किया।

उसके बाद आज सुबह मैंने अपने बैंक में फोन करके पूछा कि किसने ये पैसा जमा किया है। तब उन्होंने मेरे द्वारा शिकायत करने पर मेरी शिकायत रिस्क/फ्रॉड विभाग को ट्रांसफर कर दी गयी। जांचकर्ताओ ने मुझे कुछ देर पहले ही फोन करके बताया कि यह आपके साथ धोखाधड़ी की साज़िश थी।

1)   तब उन्होंने बताया कि ये पैसा एक चैक के द्वारा जमा हुआ है ओर जिस खाते में यह पैसा जमा करने के लिये कहा गया है वह किसी व्यक्ति का खाता है जिसमे कोई बैलेंस नही है ना कि किसी फर्म का जैसा कि पत्र में बताया गया था।

2)    उन्होंने यह शक भी जाहिर किया कि जो चेक आपके खाते में जमा किया गया है वो चोरी किया हुआ भी हो सकता है।
3)    और निश्चित रूप से बाउंस हो जाएगा जिससे यह पैसा कुछ दिनों में रिवर्स हो जाएगा।

इसका मतलब यह हुआ कि जो पैसा मुझसे किसी व्यक्ति के खाते में जमा करके वापिस करने के लिए कहा गया था वो पैसा उनके द्वारा पहले मुझसे ले लिया जाता और उसके बाद जिस चेक से पैसा आ रहा था वी बाउंस हो जाता जिससे मुझे ₹ 82000 का नुकसान होता।

कृपया इस मैसेज को अपने सभी प्रिय एवं इष्ट मित्रो सभी को फारवर्ड करे जिससे सभी को इस प्रकार के धोखेबाजों के बारे में पता चले।

मुझे यह भी बताया गया कि ऐसा कुछ ओर लोगों के साथ टेलीकॉम, वाटर, इलेक्ट्रिसिटी और म्युनिसिपल विभाग का नाम लेकर भी हुआ है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

“आई थी बिटिया, छोड़ गई खुशबू”

  कविता आज बहुत दिनों बाद मेरी बेटी घर आई, अपनी नन्ही परी को संग लिए खुशियों की रौशनी छा गई। समझ न आया क्या खिलाऊँ, कहाँ बिठाऊँ उस लाड़ली को, आँखों में बसती मुस्कान उसकी भर गई मन की हर खाली कोठरी को। कुछ बातें मैंने कीं, कुछ सवाल उसने पूछे, हँसी, यादें, अपनापन सब लम्हों में घुलते चले गए। पल भर में समय फिसल गया, वो आई… और चली भी गई, आँगन सूना रह गया फिर पर दिल में मिठास छोड़ गई।

अनुभवों का सागर: जब बुजुर्ग साझा करें अपनी बातें

  "आजकल के डिजिटल समूहों में, जब बड़े-बुजुर्ग 'गुड मॉर्निंग' जैसे संदेश भेजते हैं, तो अक्सर उन्हें मना किया जाता है। पर क्या यह सचमुच कोई बुरी बात है? उनकी ज़िंदगी के अनुभवों, उनके विचारों को सुनने वाला उनके पास कोई नहीं होता। ऐसे में, जब वे अपनी बातें समूह में साझा करते हैं, तो इसमें हर्ज ही क्या है? यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि उनके अकेलेपन को दूर करने और समाज से जुड़े रहने का एक छोटा सा प्रयास होता है। हमें उनके इस प्रयास को समझना चाहिए और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर देना चाहिए, क्योंकि उनके पास ज्ञान और अनुभव का खजाना है जो अक्सर अनसुना रह जाता है।"

प्रकृति ने भी क्या अजीब खेल खेला -

 प्रकृति ने भी क्या अजीब खेल खेला - जो न देते थे जवाब उनके सलाम आने लगे... वक्त बदला तो मेरे नीम पर आम आने लगे.... यह सिर्फ कहने के लिए ही नहीं है। कोविद के समय वातावरण और पेड़ पोधो मे बदलाव देखने को मिला। मेरे बालकनी गार्डन के गमले मे आम के पौधे मे दिसंबर की कड़ाके की ठण्ड मे आम निकलते हुए देख कर आश्चर्य मे पड़ गई। प्रकृति ने भी क्या नया रूप दिखाया।  वाह