सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक बात बताओ -

 पहले तो हम लोगो की ज़िंदगी मे कितनी सारी कमिया थी , और अब दुनिया भर की सुख सुविधाएं है फिर भी हम लोग वो पुराने दिनों को  क्यों  याद करते है ? 

क्योकि ---

आज भी सावन वही है , वही है बारिश का पानी

हम ही भूल गए हैं, कागज की कश्ती बनानी ।

तब कमियां थीं,पर आपसी प्रेम ,सामंजस्य लगाव था जो एक दूसरे को बांधे रखता था...आज हर कोई self centerd सा हो गया है। 

कमियां संसाधनों की थीं और अन्य कुछ नहीं ।तब हमारी आकांक्षाएं भी संसाधनों के अनुरूप थीं। यदि आकांक्षा की उड़ान ऊंची भी होती थी तो भी पैर जमीन पर रहे। अब प्रत्येक वस्तु को मूल्य के अनुसार तुलना की जाती है।इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता जमीन पर पैर टिकाने की है ।जो ये कर पा रहे हैं,  वो  अब भी प्रसन्न हैं।हम सभी क ई  बातों में बहुत किस्मत वाले हैं। उस जमाने के चलन में लड़कियों का पढ़ना शादी तक ही था चाहे शादी उसके कारण हो जाएं या शादी के कारण पढ़ाई ठप हो जाए ।हम लोग इससे अलग कुछ करने को स्वतंत्र रहे। कम से कम शादी के बारे में पूछा गया।वैसे हमारा मानना है कि मां पिताजी अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनाव करते हैं।अभी के बच्चों मेँ उस समय की तुलना में समझ हर बात में अधिक है अतः उसे भी नकारा नहीं  जा सकता ।आजकल के बच्चों में भी इन गुणों की कमी नहीं है। हां घर में संस्कार या उदाहरण ऐसे दिखाई दें।आजकल आमने सामने मिलने के स्थान पर परोक्ष ( स्क्रीन पर)  मिलना अधिक है परन्तु ये तो समयानुकूल परिवर्तन है ।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रकृति ने भी क्या अजीब खेल खेला -

 प्रकृति ने भी क्या अजीब खेल खेला - जो न देते थे जवाब उनके सलाम आने लगे... वक्त बदला तो मेरे नीम पर आम आने लगे.... यह सिर्फ कहने के लिए ही नहीं है। कोविद के समय वातावरण और पेड़ पोधो मे बदलाव देखने को मिला। मेरे बालकनी गार्डन के गमले मे आम के पौधे मे दिसंबर की कड़ाके की ठण्ड मे आम निकलते हुए देख कर आश्चर्य मे पड़ गई। प्रकृति ने भी क्या नया रूप दिखाया।  वाह

“आई थी बिटिया, छोड़ गई खुशबू”

  कविता आज बहुत दिनों बाद मेरी बेटी घर आई, अपनी नन्ही परी को संग लिए खुशियों की रौशनी छा गई। समझ न आया क्या खिलाऊँ, कहाँ बिठाऊँ उस लाड़ली को, आँखों में बसती मुस्कान उसकी भर गई मन की हर खाली कोठरी को। कुछ बातें मैंने कीं, कुछ सवाल उसने पूछे, हँसी, यादें, अपनापन सब लम्हों में घुलते चले गए। पल भर में समय फिसल गया, वो आई… और चली भी गई, आँगन सूना रह गया फिर पर दिल में मिठास छोड़ गई।

ज़िंदगी की सीख

  ज़िंदगी का हर अनुभव कुछ न कुछ सिखा जाता है, कभी मुस्कान देकर, तो कभी आँसू चुपचाप गिरा जाता है। अकेलापन जब साथ निभाता है, तब इंसान खुद को पहचान पाता है। जो कमज़ोरी कभी डर बन जाती थी, वही ताक़त बनकर राह दिखा जाती है। सीखा मैंने— कमज़ोरी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना, हालात चाहे जैसे भी हों, खुद पर भरोसा कभी कम नहीं होने देना। एक बार अगर मन ने ठान लिया, तो किसी सहारे की ज़रूरत नहीं रहती। इंसान इतना मज़बूत बन जाता है, कि दूसरों की बातें असर ही नहीं करतीं। अब जान लिया है मैंने— ताक़त बाहर नहीं, भीतर ही बसती है, और जो खुद से जीत जाता है, उसी की ज़िंदगी सच में सँवरती है।