सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kavita

वक़्त का तकाज़ा था ,बदलने लगी हूँ अब ! शब्दों को माप तौल कर कहने लगी हूँ अब !

अपेक्षा नहीं रखती किसी रिश्ते में ,सुकून की नींद मुझको ,आने लगी है अब !

पति की माँ हो आप ,मेरी बन नहीं सकतीं ,अपने भोले मन को समझाने लगी हूँ अब !

जबसे बहते हुए आंसुओं के निशान पोंछे है ,आईने को भी पसंद आने लगी हूँ अब !

भावनाओं में बहकर अब खुद को परेशां नहीं करती ,सीने में पत्थर सा कुछ रखने लगी हूँ अब !

कोई मेरा है तो उसे परवाह मेरी भी होगी ,आजकल कुछ लोगों को आज़माने लगी हूँ अब !

खुद से कई सवाल करने लगी हूँ अब !

दिल से आज भी सबका ख्याल रखती हूँ पर उनकी बेपरवाही कम असर करती है आजकल !

टूट कर अबतक सबका मान रखा है , "ना "बोलने का फन सीखने लगी हूँ अब !

सब पर छोड़ दिया है उनके फैसले का हक़ ,अपने पक्ष साबित करने कोशिश छोड़ दी है आजकल !

लोगों की उठती उंगलियाँ असर नहीं करती ,मन को दर्पण बनाकर अपने कर्मों का हिसाब रखने लगी हूँ अब !

अपने लिए कुछ वक़्त चुरा ही लेती हूँ , कुछ गानों को गुनगुनाने लगी हूँ अब |

चादर पर काढ़े गए कुछ फूलों के साथ -साथ मुस्कुराने लगीं हूँ अब !

जीती हूँ इस तरह कि आज आखिरी दिन हो,ज़िंदगी एक ही बार मिलती है सबको ,खुद को समझाने लगी हूँ अब !

नहीं ऐसा नहीं कि किसीकी परवाह नहीं मुझे ,पर इसे जताने से कतराने लगीं हूँ अब !

ख़ामोशी से काम किये जाती हूँ ,साथ साथ गुनगुनाये जाती हूँ |

कुछ दिल के करीब है मेरे, कुछ मेरा ख्याल रखतें है ,कम से कम नकली चेहरे पहचानने लगी हूँ अब !

उनके हाथो में मेरी ज़िंदगी की कमान क्यूँकर हो ,जिन्हे परवाह नहीं मेरी,खुद को यही समझाने लगी हूँ अब !

वक़्त का तकाज़ा था ,बदलने लगी हूँ अब ! शब्दों को माप तौल कर कहने लगी हूँ अब !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nature: The Key to Good Health and Happiness 🌿

 I am a nature lover, and I truly believe that staying close to nature is very important for a healthy life. Greenery, fresh air, and pleasant weather have a soothing effect on both the body and mind.  Especially in a city like Delhi, where the summer heat can become extremely intense, spending time in parks or green surroundings brings a sense of relief and freshness. Nature helps reduce stress, improves our mood, and fills us with positive energy. When we stay close to nature, our health improves, and both our body and mind feel happy, calm, and refreshed.

अनुभवों का सागर: जब बुजुर्ग साझा करें अपनी बातें

  "आजकल के डिजिटल समूहों में, जब बड़े-बुजुर्ग 'गुड मॉर्निंग' जैसे संदेश भेजते हैं, तो अक्सर उन्हें मना किया जाता है। पर क्या यह सचमुच कोई बुरी बात है? उनकी ज़िंदगी के अनुभवों, उनके विचारों को सुनने वाला उनके पास कोई नहीं होता। ऐसे में, जब वे अपनी बातें समूह में साझा करते हैं, तो इसमें हर्ज ही क्या है? यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि उनके अकेलेपन को दूर करने और समाज से जुड़े रहने का एक छोटा सा प्रयास होता है। हमें उनके इस प्रयास को समझना चाहिए और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर देना चाहिए, क्योंकि उनके पास ज्ञान और अनुभव का खजाना है जो अक्सर अनसुना रह जाता है।"

“आई थी बिटिया, छोड़ गई खुशबू”

  कविता आज बहुत दिनों बाद मेरी बेटी घर आई, अपनी नन्ही परी को संग लिए खुशियों की रौशनी छा गई। समझ न आया क्या खिलाऊँ, कहाँ बिठाऊँ उस लाड़ली को, आँखों में बसती मुस्कान उसकी भर गई मन की हर खाली कोठरी को। कुछ बातें मैंने कीं, कुछ सवाल उसने पूछे, हँसी, यादें, अपनापन सब लम्हों में घुलते चले गए। पल भर में समय फिसल गया, वो आई… और चली भी गई, आँगन सूना रह गया फिर पर दिल में मिठास छोड़ गई।