हमारा शरीर ५ तत्वों से मिलकर बना है।
क्या आप जानते है की एक ऐसा भी भोजन है जो इन ५ तत्वों की पूर्ती करेगा? जी हा और वो चीज़ है अमृत भोजन।
यह आप अपने घर पर ही सहज तरीके से बना सकते है।
इसमे सभी पांचो चीज़े छिलके वाली होगी - काला चना ,मूंग ,मसूर,मोठ,मूंगफली - इन पांचो छिलके वाली चीज़ो को समान मात्रा मे मिला कर धो कर रात भर भिगो कर रख दे फिर उसे अंकुरित करे।
रोज़ आप थोड़ी थोड़ी मात्रा मे ये ले कर टमाटर ,खीरा काट कर उसके साथ सेंधा नमक,चाट मसाला ,काली मिर्च पाउडर डाल कर सुबह नाश्ते मे खाये। ये एक स्वस्थ्य वर्धक नाश्ता होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें